interesting Facts – कोबरा का खून पीने से खूबसूरती की धारणा है इनकी, जानिए 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सांप का नाम सुनते ही लोग दहशत से कांप उठते हैं। क्योंकि सांप के डसने से इंसान तुरंत ही मर जाता है। इसके बावजूद कई देश ऐसे भी हैं जहां लोग इन सांपों से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं बल्कि ये जहरीले सांपों को मारकर खाते हैं। यह देश है इंडोनेशिया। यहां पर लोग सांपों से बनी डिश तो खाते ही हैं, साथ ही जहरीले कोबरा का खून बड़े चाव से पीते हैं।

एक पुरानी कहावत है कि ‘सांप का डसा पानी तक नहीं मांगता’ लेकिन इस देश के लोगों पर सही नहीं बैठती है क्योंकि यहां के लोग सांप के बिना रह ही नहीं सकते हैं। दरअसल, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लोग कोबरा का खून सेहत को दुरुस्त करने के लिए पीते हैं, वहीं महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए इसे पीती हैं। उनका ऐसा मानना है कि कोबरा का खून पीने से त्वचा चमकदार होती है।

जकार्ता के ज्यादातर क्षेत्रों में कोबरा का खून बेचा जाता है और लोग शाम को टहलते समय इसे स्वाद लेकर पीते हैं। वहीं, कुछ लोग इसके मीट को खाते हैं। खून की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दुकानदार रोजाना हजारों सांपों को काट देते हैं। ये दुकानें शाम 5 बजे खुलती हैं और रात 1 बजे बंद हो जाती है। एक रात में विक्रेता 5 से 10 लाख रुपए कमा लेता है।

साभार एजेंसी

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।