अतिथि विद्वानों को हटाने पर अंतरिम रोक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

-हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए हटाने पर रोक लगाई
जिन अतिथि विद्वानों ने मेहनत करके अपना स्थान बनाया था, अब वे बाहर होने की कगार पर आ गए। इससे बचने के लिए इंसाफ चाह रहे हैं। उनके दर्द को समझते हुए अंतरिम राहत दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनको इंसाफ मिलेगा।

हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश के तहत नई चयन प्रक्रिया जारी रहने तक अतिथि विद्वानों को हटाने पर रोक लगा दी है।

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की युगलपीठ ने तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव, तकनीकी शिक्षा संचालनालय के आयुक्त, शासकीय इंजीनियरिंग कालेज उज्जैन, पालिटेक्निक कालेज उज्जैन व एआइसीटीई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मामलेे पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता रेखा सिंह, पायल परमार, रूपेश रैकवार सहित उज्जैन के इंजीनियरिंग व पालिटेक्निक कालेज में पदस्थ 21 गेस्ट फैकल्टीज की ओर से अधिवक्ता प्रशांत चौरसिया व संतोष आनंद ने पक्ष रखा।
उन्होंने दलील दी कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 27 जनवरी, 2022 को जारी वह परिपत्र चुनौती के योग्य है, जिसके जरिये आगामी सत्र से अतिथि विद्वानों की नियुक्ति केवल 11 माह के लिए होगी। याचिकाकर्ता अतिथि विद्वान कई वर्षों से पदस्थ हैं।
उक्त दोनों संस्थाएं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबद्ध है।इस परिपत्र के कारण वर्तमान में पदस्थ अतिथि विद्वानों को हटाया जा रहा है।सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जब तक नई चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक फैकल्टीज को हटाया नहीं जा सकता।
इसके अलावा वर्तमान फैकल्टी को नियुक्ति प्रक्रिया में प्राथमिकता देने का भी दिशा-निर्देश हैं। इसके अलावा यह मांग भी की गई कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गेस्ट फैकल्टीज को अधिकतम 50 हजार रुपये वेतन दिया जाए।
अभी कालखंड के हिसाब से वेतन मिलता है और वह अधिकतम 30 हजार रुपये है। पूरा मामला समझने के बाद अंतरिम रोक लगा दी गई। उम्मीद जताई जा रही है कि इंसाफ मिलेगा। इस सिलसिले में सभी तर्क संजोकर हाई कोर्ट के समक्ष रखे जाने की तैयारी कर ली गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।