इंदौर में 4 से 6 नवंबर तक होगा इन्वेस्टर्स समिट, दिल्ली और मुंबई के रोड शो में शामिल होंगे सीएम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। कोरोना की वजह से टल रहा इन्वेस्टर्स समिट अब नवंबर में आयोजित होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 4 से 6 नवंबर तक आयोजित होगा।  


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हमारी सरकार 4-6 नवंबर 2022 को इन्वेस्ट मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने जा रही है। यह समिट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इन्वेस्टर्स समिट के पहले होने वाले रोड शो में दिल्ली और मुंबई में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल हो सकते है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय रोड शो दावोस और जर्मनी में करने पर विचार किया जा रहा है।  

मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए कापोरेट्स बिजनेस हाउसेस और अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जाना है। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग, फार्मा एंड मेडिकल, टेक्सटाइल एंड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, एग्री एंड फूड प्रोसेसिंग, बायो टेक्नोलॉजी, स्टार्ट अप्स, इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल समित अन्य नए क्षेत्रों की यूनिट की स्थापना के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि पिछले इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिला है। 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।