IPL 2020 – Yellow Army, CSK टीम हुई आइपीएल से बाहर, वापसी का अब कोई रास्ता नहीं – Dhoni

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दुबई. राजस्थान रॉयल्स (RR) की मुंबई इंडियन्स (MI) पर आठ विकेट की जीत से तीन बार का चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) पिछले 13 वर्षों में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की दौड़ से बाहर हो गया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली टीम ने 2008 के बाद जिन 10 आईपीएल में भाग लिया था उनमें वह प्लेऑफ में जरूर पहुंची थी लेकिन इस बार टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
चेन्नई ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में दूसरे मैच में रॉयल्स ने मुंबई को हराकर धोनी की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीद भी समाप्त कर दी।
आरसीबी (RCB) पर जीत से चेन्नई के 12 मैचों में आठ अंक हो गये हैं लेकिन अपने आखिरी दो मैच जीतने पर भी वह अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकता है और यह प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं होंगे।
अंकतालिका में मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और आरसीबी (RCB) के समान 14 अंक हैं जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के 12 अंक हैं और उसे तीन मैच खेलने हैं। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान के 10-10 अंक हैं और उनके क्रमश: तीन और दो मैच बचे हैं। धोनी ने रविवार को आरसीबी पर जीत के बाद कहा था, ”अगर गणितीय समीकरणों को एक तरफ रख दिया जाए तो हमारी प्लेऑफ में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है।” चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
19 Comments