IPL 2021: UAE में टूर्नामेंट का आयोजन चाहता है बीसीसीआई, लेकिन सामने है बड़ी मुश्किल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

IPL 2021: कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए एक बात साफ है कि इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन भारत में नहीं होगा. बीसीसीआई ने सीजन 14 को दोबारा शुरू करने के लिए नए विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई की पहली पसंद UAE है क्योंकि वहां दो सीजन का सफल आयोजन हो चुका है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बाकी बचे 31 मैचों के आयोजन पर बीसीसीआई जल्द ही फैसला लेने जा रहा है. बीसीसीआई ने 29 मई को स्पेशल बैठक बुलाई है. इसी बैठक में आईपीएल को UAE शिफ्ट करने पर फैसला लिया जा सकता है. बीसीसीआई ने इंग्लैंड और श्रीलंका को भी विकल्प के रूप में रखा है.

लेकिन बीसीसीआई के लिए इस मामले में एक और मुश्किल है. दरअसल, मौजूदा हालात को देखते हुए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन इंडिया में मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है. आईसीसी 1 जून को वर्ल्ड कप इंडिया की बजाए यूएई में शिफ्ट कर सकता है. अगर वर्ल्ड कप यूएई शिफ्ट होता है तो बीसीसीआई इंग्लैंड में आईपीएल के 14वें सीजन को शिफ्ट करेगा.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बीसीसीआई के सामने हैं कई मुश्किलें

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई थी. लेकिन एक साथ कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से बीसीसीआई पर आईपीएल को बीच में ही रोकने का दबाव बन गया. बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन को मई के पहले हफ्ते में स्थगित कर दिया था.

आईपीएल के 14वें सीजन में 60 में से 29 मैच ही खेले गए थे. अब बीसीसीआई बाकी बचे 31 मैचों के लिए विंडो की भी तलाश कर रहा है. बीसीसीआई को बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिए कम से कम 20 दिन का वक्त चाहिए. चूंकि अक्टूबर नवंबर में वर्ल्ड कप खेला जाना है इसलिए सितंबर में विंडो तलाशने के अलावा बीसीसीआई के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है.

सौरव गांगुली सीएसी के फैसले से नहीं हैं खुश, इसलिए जताई है नाराजगी

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।