Sports News – IPL 2021: धोनी प्रैक्टिस सेशन में लगा रहे हैं जमकर छक्के, वीडियो वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा हिस्सा अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 14 के बाकी बचे हुए मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान एम एस धोनी ना सिर्फ जमकर छक्के लगा रहे हैं बल्कि गेंद को मैदान के बाहर भी भेज रहे हैं.

धोनी के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी ने एक के बाद एक छक्के जड़े हैं. इतना ही नहीं धोनी अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करने के बाद उन गेंदों को तलाश कर भी आए जिन्हें उन्होंने मैदान के बाहर भेज दिया था.

वीडियो में धोनी ने कहा, ”मुझे तो सिर्फ चार बॉल ही खेलनी थी, लेकिन मैं 14 बॉल खेलने में कामयाब रहा.”

सीएसके का प्लेऑफ में जाना लगभग तय

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार वापसी की है. सीएसके आईपीएल 14 के पहले हाफ में 7 में से पांच मैच जीतने में कामयाब रही है. सीएसके ने पिछले साल छठे स्थान पर फिनिश किया था. लेकिन अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सीएसके को बाकी बचे 7 मैचों में से सिर्फ तीन में ही जीत दर्ज करने की जरूरत है.

महेंद्र सिंह धोनी हालांकि अभी तक बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं. ऐसे कयास भी लगाए जा रहा है कि सीएसके के साथ बतौर कप्तान और बल्लेबाज धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं. भविष्य में धोनी हालांकि सीएसके के साथ ही किसी नई भूमिका में नज़र आ सकते हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।