आईपीएल 2022 : दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने नाम किया एक खास रिकॉर्ड, एलिमिनेटर मुकाबले में फिंच को पीछे छोड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बैंगलोर के खिलाड़ी पहले बैटिंग कर रहे हैं. टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ओपनिंग करने पहुंचे.
इस दौरान कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम दर्ज है. जबकि भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली पहले स्थान पर हैं.

कोहली ने 341 मैचों में 10590 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 78 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि गेल ने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं.

उन्होंने इस फॉर्मेट में 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मलिक दूसरे स्थान पर हैं. मलिक ने 472 मैचों में 11698 रन बनाए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 592 मैचों में अब तक 11571 रन बनाए हैं.

इस दौरान उन्होंने एक शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं. पोलार्ड का इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर इस मामले में चौथे स्थान पर हैं. वॉर्नर ने 325 मुकाबलों में 10740 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 8 शतक और 90 अर्धशतक लगाए हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।