इशिका चौधरी जूनियर वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के लिए बनी भारतीय जूनियर हॉकी टीम की उपकप्तान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

भोपाल। भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा हॉकी इंडिया ने की है। जूनियर वर्ल्ड कप अप्रैल माह में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होना है। मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की दो खिलाड़ियों का चयन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप, 2022 के लिए किया गया है। अकादमी की ईशिका चौधरी को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। अकादमी की खिलाड़ी बिच्छू देवी, जिन्हांेने हाल ही में सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई थी, को भी जूनियर टीम में चयनित किया गया है। आज घोषित टीम में भोपाल की खुशबू खान का भी चयन हुआ है।

म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों का विश्व कप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने म.प्र. की खुशबू खान को भी भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार हैं। उन्होंने भी खिलाड़ियों के भारतीय जूनियर टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।