नासमझ है नगर निगम समझदार है इंदौर विकास प्राधिकरण, डेढ़ सौ मीटर चौड़ी एमआर 5 बना दी 300 मीटर लंबी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 इंदौर। नगर निगम प्रशासन एमआर 5 को लेकर बहाने बाजी कर रहा है। कह रहा है कि एमआर 5 पर ट्रैफिक कम है इसलिए 80 फुट चौड़ी ही बनाएगा जबकि इसे डेढ़ सौ फुट चौड़ा बनाना है।
नगर निगम सड़क बनाने की नपती, सेंट्रल लाइन भी नहीं डाल पाया और इंदौर विकास प्राधिकरण ने सुपर कॉरिडोर से छोटा बांगड़दा गांव तरफ की 300 मीटर लंबाई में सड़क पूरे डेढ़ सौ फुट चौड़ी और तीन सौ मीटर लंबाई में बना दी। केवल इतना ही नहीं सड़क के बीचों बीच खड़े बिजली के खंभे तक हटा दिए ताकि कोई घटना दुर्घटना न हो।
यह इंदौर विकास प्राधिकरण के काम करने के उत्साह और जज्बे का प्रतीक है। अब हालत यह है कि 300 मीटर तक यह सड़क डेढ़ सौ फुट बनी नजर आएगी। बाकी हिस्से को नगर निगम 80 फुट बनाएगा। जिस जगह चौड़ी व सकड़ी सड़क जुडेगी वहां एक्सीडेंट का खतरा बना रहेगा।
अभी नगर निगम ने इस सड़क पर केवल नर्मदा की पाइप लाइन का काम शुरू किया है। अच्छा तो यही होगा कि जिस तरह से सुपर कारिडोर से छोटा बांगड़दा तरह इंदौर विकास प्राधिकरण ने 150 फुट चौड़ी सड़क बनाई गई है।
उसी तरह आगे भी 150 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाए ताकि यातायात सुव्यवस्थित चल सके। शहर बढ़ता जा रहा है। सड़के जितनी चौड़ी बनाई जाए उतना अच्छा होगा। आने वाले पचास पचहत्तर साल की समस्या हल हो जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।