जबलपुर के युवक ने पीएम और गृहमंत्री की मिमिक्री कर दी गालियां, पुलिस ने किया अरेस्ट 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जबलपुर में एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की नकल उतारना भारी पड़ा। आरोपी ना केवल उनकी मिमिक्री कर रहा था, बल्कि इस दौरान उन्हें अपशब्द भी बोल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद ओमती पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें करने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ओमती टीआई एसपीएस बघेल ने इस बारे में बताया- वीडियो आज मेरे संज्ञान में आया। मैंने भी वीडियो देखे। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। मिमिक्री करने वाले युवक की पहचान छोटी ओमती निवासी आदिल अली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस वायरल वीडियो में आदिल पहले गृहमंत्री और फिर पीएम नरेंद्र मोदी के चलने के ढंग की नकल करता है। फिर अपशब्द कहते हुए पीएम की नकल करता है। इस दौरान वीडियो बना रहे उसके दोस्तों के हंसने की आवाज सुनाई देती है। आदिल के दोस्तों ने ही इस वीडियो को बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

वीडियो सामने आते ही हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो गए। हिंदू संगठन से जुड़े योगेश अग्रवाल ने इस मामले में एसपी और ओमती टीआई से सोशल मीडिया पर कार्रवाई की अपील की। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस भी फौरन हरकत में आ गई। बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर पूर्व में पांच लोगों के खिलाफ जबलपुर में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी हो चुकी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।