Janmashtami 2020 | जन्माष्टमी पर बन रहा यह गजब का संयोग | Krishna Janm |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जन्माष्टमी का पर्व इस साल मंगलवार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार अष्टमी 11 और 12 अगस्त को दो दिनों तक रहेगी। इसी के चलते कुछ जगहों पर जमाष्टमी 12 अगस्त को भी मनाई जाएगी। जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद खास है जन्माष्टमी के पर्व पर इस साल 27 सालों बाद ऐसा बेहद खास संयोग बन रहा है।

1993 के बाद ऐसा इस बार हो रहा है जब जन्माष्टमी के मौके पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। वहीं इस सर्वार्थसिद्धि योग को लेकर ज्योतिषविद का कहना है कि इस योग से तुला, मकर और मीन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। तुला राशि वालों की धन से संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। वहीं रुपए-पैसों को लेकर चल रही चिंताएं भी दूर होंगी। हालांकि इस दिन भगवान कृष्ण को सफेद मक्खन का भोग लगाएं। वहीं कच्ची लस्सी से श्री कृष्ण का अभिषेक करें। मकर – मकर राशि वाले पढ़ाई लिखाई को बेहतर करेंगे। एकाग्रता में वृद्धि होगी इसी के साथ करियर में तरक्की मिलेगी। मकर राशि के जातक भगवान कृष्ण को झूला झुलाएं और गंगाजल से अभिषेक करें। मीन – मीन राशि वाले जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी और उनके कष्ट दूर होंगे। मीन राशि के जातक इस दिन बेसन की बर्फी से श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। इसी के साथ केसर युक्त दूध से उनका अभिषेक करें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments