शिवराज सिंह चौहान पर जीतू पटवारी का बयान ग्वालियर-चंबल का क्षेत्र सरकार खरीदने वालों को ठेके पर दे दिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल : प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर चंबल का इलाका सरकार खरीदने के एवज में एक मंत्री को ठेके पर उठा दिया है।
वहां के अधिकारी अब मुख्यमंत्री की नहीं सुनते और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले कुछ वर्ष में ग्वालियर और चंबल में पुलिस और प्रशासन पर अपराधियों के हमले बढ़ गए हैं।

अपराधियों में प्रशासन का भय नहीं बचा है। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पैसा देकर सरकार बनाने वालों का कर्ज उतारने में लगे हुए हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि सरकारी कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार उन्हीं की सरकार में क्यों होते हैं?

जीतू ने सीएम से पूछा कि आपके गृहमंत्री रोज सुबह सजधज कर मीडिया के सामने आकर बैठ जाते हैं और अक्सर दिल्ली जाकर आपकी कुर्सी गिराने का षड्यंत्र करते हैं। पटवारी ने कहा कि आप इतने डरे हुए हैं कि इन अपराधों के लिए अपने गृह मंत्री से एक सवाल तक नहीं पूछ सकते।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में मध्य प्रदेश में अपराध का तांडव स्पष्ट दिखाई देता है। गुना की घटना में अपराधियों को बीजेपी के जिन कार्यकर्ताओं का समर्थन हासिल है, उन्हें बीजेपी के एक मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। क्या आप उन मंत्री से इस्तीफा भी नहीं मांग सकते?

अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं ले सकते तो कम से कम कारण तो पूछ लीजिए। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आप ही चिंतित नहीं हैं, मध्य प्रदेश की पूरी जनता चिंतित है।

अधिकारी और कर्मचारी चिंतित हैं कि आखिर क्यों आप अपराधों को बढ़ावा देने वाले मंत्रियों को पद से नहीं हटा पाते हैं। मुख्यमंत्री आप अपने पद की गरिमा का कुछ तो ख्याल करें और इस मामले में दोषी मंत्री पर समुचित कार्यवाही करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।