कार्यकर्ता के घर चाय-नाश्ता
संस्कारधानी पहुंचे जे पी नड्डा ने सुबह होते ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकें शुरू कर दी थीं. रांझी में कार्यकर्ताओं की बैठक के तत्काल बाद वो सीधे घमापुर चौक में रहने वाले भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी आशीष अहिरवार के घर गए. उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद राकेश सिंह भी थे.
70 और 18 का फॉर्मूला
जे पी नड्डा ने 70 और 18 साल का फॉर्मूला भी कार्यकर्ताओं को बताया. उन्होंने कहा- 70 साल और 18 साल के कार्यकर्ताओं की फेहरिस्त तैयार की जाए. 18 साल के कार्यकर्ताओं का स्वागत करें और 70 साल के कार्यकर्ताओं से उनका संवाद कराएं. अगर राजनीति में आपको खुद का काम करने में खुशी मिलती है तो यही आप का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है. बूथ समिति की बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा बूथ मजबूत तो सब मजबूत. कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने कहा बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया गया है.


