Indore News – नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने छोडा ट्विटर तीर 

sadbhawnapaati
3 Min Read

Indore News.पंजाब में विगत कई दिनों से कांग्रेस की अंदरुनी राजनीती में भारी गर्मागर्मी थी. सिद्द्धू और मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह के बीच की तकरार दिल्ली तक पहुँच चुकी थी जिसमे तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) का अध्यक्ष बनाया है।

सिद्धू सुनील जाखड़ का स्थान लेंगे। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा है।

विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कोट करते हुए लिखा – उनका देश में सर्वाधिक लोकप्रिय नाम ‘पप्पू’ देने वाले को पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई। यह वही सिद्धू हैं, जिन्होंने कहा था कि ‘कांग्रेस मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है।’ हम क्या कहें ये किस्सा उनके, उनका है ये वो जाने कि वो जानें…।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सिद्धू के साथ संगत सिंह गिल्जियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा इन चार को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया हैं- पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से रविवार शाम इस बाबत पत्र जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि पार्टी ने कुलजीत सिंह नागरा को सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। हालांकि इससे पहले पंजाब कांग्रेस में सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का विरोध बढ़ गया था।

राज्य के कांग्रेस सांसदों ने रविवार को राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के घर पर बैठक की थी। उसमें कांग्रेस के 11 में से नौ सांसद शामिल हुए। इन्होंने पार्टी अध्यक्ष साेनिया गांधी से मुलाकात करने का फैसला किया था। वे उन्हें बताने वाले थे कि सिद्धू की पार्टी संगठन में कोई पकड़ नहीं है। पंजाब के 10 कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी नेतृत्व को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन किया गया था। इसका कुछ असर होता, लेकिन इससे पहले ही सोनिया ने फैसला कर सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

[/expander_maker]

Share This Article