कमलनाथ के इस्तीफे को एक साल पूरा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

आज लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही कांग्रेस, दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस ने महाराज बनाकर रखा, एक साल में ही बीजेपी में भाईसाहब बन गए सिंधिया 

आज से एक साल पहले 20 मार्च को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही 15 महीने में कमलनाथ सरकार गिर गई थी। कांग्रेस इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस आज 20 मार्च को प्रदेश के हर जिले में संविधान की रक्षा करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालेगी।  कांग्रेस    यह यात्रा भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में निकालेगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा, 20 मार्च को धरना या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, बल्कि लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया जाएगा। वजह है कि मध्य प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए BJP ने संविधान की मूलभावना को तार-तार कर लोकतंत्र को खतरे में डाला। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि आज शनिवार को कांग्रेस जनता के बीच जाकर लोगों को बताएंगे कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में कौन-कौन से जन हितैषी फैसले लिए थे। कांग्रेस इस दिन कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान और भूमाफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में बताएगी। साथ ही, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, OBC आरक्षण में बढ़ोत्तरी, राम वन गमन पथ और महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार और विकास जैसे फैसले कमलनाथ सरकार ने लिए थे। उन्होंने कहा कि वैसे तो 20 मार्च काले दिवस के नाम से जाना जाएगा, लेकिन काला दिवस वे मनाएं, जो काले काम करते हैं। हम इस दिन को संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैै  |
बता दें कि ता दें कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर दी थी। सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने BJP का दामन थाम लिया था। इस कारण 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटी।

कांग्रेस ने महाराज बनाकर रखा, एक साल में ही बीजेपी में भाईसाहब बन गए सिंधिया: दिग्विजय

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें वहां एक साल में ही भाईसाहब बना दिया गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सालों तक ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज बनाकर रखा गया था, लेकिन बीजेपी ने एक साल में ही उन्हें भाईसाहब बना दिया। गोहद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा, मुझे तो दुख इस बात का है कि जब वे राज्यसभा में मोदी की तारीफ कर रहे थे, तभी मेरा मौका आया तो मैंने कहा कि महाराज आप जितने अच्छे ढंग से पहले कांग्रेस का समर्थन करते थे, उतना ही आज बीजेपी का कर रहे हैं। बता दें कि राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच मजाकिया लहजे में बात हुई थी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments