आज छंट जाएंगे कर्नाटक के चुनावी बादल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

चुनाव के नतीजे आज, दोनों ही दल कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावें

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी हैं। शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएगे। इन नतीजों पर पूरे देश की निगाहें हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के अपने-अपने दावे हैं। दोनों जीत का भरोसा कर रहे है। शुक्रवार को फिर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने जीत का दावा किया है। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि हम बहुमत के साथ जीतने जा रहे हैं….एक साल उन्होंने(कांग्रेस) शासन किया जो एक गठबंधन सरकार थी वे बुरी तरह विफल रहे। शिवकुमार को शनिवार तक 141 सीटों के बारे में सोचकर खुश रहने दो। उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारी जमीनी रिपोर्ट के अनुसार, हमें विश्वास है कि हमें आराम से बहुमत मिलेगा… हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा, मेरे शब्दों को चिह्नित करें। वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए। एग्जिट पोल की अपनी थ्यौरी होती है, मैं उन्हें नहीं मानता…हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे।

इन दलों के उम्मीदवार चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शीर्ष नेताओं- राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बोम्मई, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार और जद (एस) के एच डी कुमारस्वामी सहित कई अन्य नेताओं की जीत हार का पता शनिवार को चलेगा। मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।