चाकूबाजी : गुंडे ने पुलिस पर ही चाकू निकाला 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। एचडीएफसी बैंक के सामने एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया घटना पिपलियाहाना चौराहे पर तिलक नगर थाने के पास की है यहां ट्रैफिक पुलिस नाका लगा चेकिंग कर रही थी चाकूबाजी की इस घटना को देख चौराहे पर ट्रैफिक सूबेदार और सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे और बदमाश को पकड़ लिया लेकिन वह तो पुलिस को भी चाकू दिखाने लगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र पिता विवेक 30 साल को बदमाश जीतू ने चाकू मार दिया। देवेंद्र चौराहे पर खड़ा था तभी जीतू वहां पहुंचा और रुपए मांगे। इस बात पर उसका देवेंद्र से विवाद हो गया। देवेंद्र खंडवा का रहने वाला है।
इसी प्रकार चाकूबाजी की एक अन्य घटना में फरियादी यशवंत पिता घनश्याम राठौर निवासी आदर्श मेघदूत नगर को मंगलवार रात 10:20 बजे लखन उर्फ कालू पिता सुनील जाट ने रोका और शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे नहीं दिए तो उसकी जांघ पर चाकू मार दिया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।