जानिए वरुथिनी एकादशी ? इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक माह में दो बार एकादशी की तिथि पड़ती है। शास्त्रों में एकादशी की खास अहमियत होती है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं। एकादशी तिथि के दिन प्रभु श्री विष्णु की पूजा होती है। वैशाख माह में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो लोग इस एकादशी व्रत को करते हैं। उन्हें बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन विधि-विधान से आराधना करने से प्रभु श्री विष्णु खुश होते हैं। आइए जानते हैं वरुथिनी एकादशी की तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में…

वरुथिनी एकादशी तिथि:-
वैशाख माह में कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार वरुथिनी एकादशी 7 मई 2021 को पड़ रही है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु के वामन अवतार में आराधना की जाती है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

शुभ मुहूर्त:-
एकादशी तिथि आरम्भ- 06 मई 2021 को दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 07 मई 2021 को शाम 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
एकादशी व्रत का पारण वक़्त- 08 मई 2021 को प्रातः 05 बजकर 35 मिनट से लेकर 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि:-
1- वरुथिनी एकादशी के दिन प्रातः उठकर स्नान करें तथा घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
2- तत्पश्चात प्रभु श्री विष्णु को स्नान करवाएं तथा नए वस्त्र पहनाएं। फिर विधि-विधान से पूजा करें।
3- वरुथिनी एकादशी को प्रभु श्री विष्णु की पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं।
4- अगले दिन द्वादशी को व्रत खोलें।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।