जानिए कब है गुड़ी पड़वा और इसका महत्व

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

हर साल मनाया जाने वाला गुड़ी पड़वा का पर्व इस साल भी आने को है। इस दिन को हिन्दू नव संवत्सरारम्भ माना जाता है। आप सभी को बता दें कि चैत्र महीने की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) कहते हैं। जी दरअसल यह वह दिन है जब हिन्दु नववर्ष का आरम्भ होता है। आप सभी को बता दें कि ‘गुड़ी’ का अर्थ ‘विजय पताका’ होता है और कहा जाता है शालिवाहन ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से प्रभावी शत्रुओं (शक) का पराभव किया। इसी विजय के प्रतीक रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता है। वहीं ‘युग’ और ‘आदि’ शब्दों की संधि से बना है ‘युगादि’। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि’ और महाराष्ट्र में यह पर्व ‘ग़ुड़ी पड़वा’ के रूप में मनाते हैं। इसी दिन से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होती है। अब आइए बताते हैं गुड़ी पड़वा समय, तिथि और महत्व।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

गुड़ी पड़वा समय –
गुड़ी पड़वा मंगलवार, अप्रैल 13, 2021 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 12, 2021 को 08:00 ए एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – अप्रैल 13, 2021 को 10:16 ए एम बजे

गुड़ी पड़वा महत्व – कहा जाता है पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इस ब्रह्मांड का निर्माण किया था, इसलिए गुड़ी पड़वा के दिन, भगवान ब्रह्मा की पूजा, अर्चना की जाती हैं। ऐसा भी कहते हैं कि इस पर्व के दिन सारी बुराईयों का नाश हो जाता है और सुख समृद्धि का आगमन होता है।

कैसे मनाते हैं गुड़ी पड़वा- यह पर्व महाराष्ट्र में मुख्यतः मनाया जाता है। यहाँ कई जुलूस आयोजित किए जाते हैं और लोग नए परिधानों पहनते हैं। इसी के साथ लोग इस दिन अपने परिवार मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में विशेष तौर पर पारंपरिक व्यंजन जैसे पूरन पोली और श्रीखंड आदि बनाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन महाराष्ट्र में मीठे चावल भी बनाए जाते हैं इन चावलों को शक्कर भात कहा जाता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।