जानिए क्यों हिन्दू धर्म में खास मानी जाती है बुद्ध पूर्णिमा ? इस बार 26 मई को है यह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

आप सभी को बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर साल वैशाख पूर्णिमा को आता है। इसी वजह से इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहते है। कहते हैं कि वैशाख पूर्णिमा की तिथि को गौतम बुध का महानिर्वाण भी हुआ था और इस सभी वजहों से यह तिथि इतिहास और आस्था के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होता है।

आप सभी को बता दें कि यह पर्व इस साल 26 मई 2021, बुधवार के दिन मनाया जाने वाला है। आइए हम आपको बताते हैं बुद्ध पूर्णिमा हिंदू धर्मावलंबियों के लिए भी क्यों हैं खास?

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वैशाख पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ – 25 मई 2021 (रात 8:20 से लेकर)

वैशाख पूर्णिमा तिथि की समाप्ति – 26 मई 2021 (शाम 04:40 तक) जी दरअसल हिंदू धर्म ग्रन्थों में लिखा गया है कि इस दिन भगवान बुद्ध ने अवतार लिया था जो कि भगवान विष्णु के 9वें अवतार हैं।

इस वजह से बुद्ध पूर्णिमा केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए भी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। कहा गया है कि इस दिन दान पुण्य करने से बहुत लाभ होता है।

जी दरअसल हिंदू धर्म के अनुयायी इस दिन पितरों का तर्पण करते हैं। कहा जाता है इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं उनके प्रकोप से बचें के लिए पिंड दान करना चाहिए।

कहा जाता है वैशाख पूर्णिमा को पिंड दान करने से पितरों की कृपा बरसती है इससे घर परिवार में शांति बनी रहती है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।