कोरी समाज का सामूहिक विवाह समारोह 3 मई को 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अक्षय तृतीया पर 47वां आयोजन, 12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
इन्दौर। कोरी समाज सामूहिक विवाह समिति (रजि) नंदा नगर इन्दौर, द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का 47वां आयोजन मंगलवार 3 मई, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सर्व कोरी समाज भवन नंदानगर, शुक्ला सदन ग्राउंड पर आयोजित होने जा रहा है। सामूहिक विवाह में 12 जोड़े परिणय सूत्र के बंधन में बंधेंगे।
समिति प्रभारी एवं प्रचार प्रसार प्रमुख गणेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण सामूहिक विवाहों पर रोक लगी थी, किन्तु 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन एवं कोरोना महामारी की गाइड लाइनों का पालन करते हुए आज इन्दौर शहर कोरोना मुक्त है। इस बार अक्षय तृतिया 3 मई को कोरी समाज का सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। इसमें समाज के 12 युवक-युवतियो को विवाह बंधन में जोड़कर नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत होगी।
वर्मा ने बताया कि समाज के अध्यक्ष एवं आजाद माथुर अलंकरण से सम्मानित जे.पी. टिकरिया की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एंव क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदौला की उपस्थिति में वैदिक विधि विधान से सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन में देशभर से समाजजन उपस्थित होंगे। समिति द्वारा वधू को सोने का मंगल सूत्र, चांदी की पायजेल, बिछुड़ी, ब्लाउज, पिछोरा एवं 5 बर्तनों का सेट तथा वर को सफारी सूट सिला हुआ, पगड़ी आदि दी जावेगी। सामूहिक विवाह पश्चात प्रत्येक वर-वधू के परिवारजनों को स्वरूचिभोज कराया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।