इन्दौर में 8 मई को उत्सवी माहौल में मनाया जायेगा लाडली लक्ष्मी उत्सव 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

* लाडली लक्ष्मी बालिकाओं और उनके अभिभावकों का होगा सम्मान
* मुख्यमंत्री चौहान करेंगे सीधा संवाद 
इन्दौर। इन्दौर जिले में आगामी 8 मई को उत्सवी माहौल में लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। इस दिन लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाभांवित बालिकाओं और उनके अभिभावकों को आमंत्रित कर सम्मान दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इनसे सीधा संवाद करेंगे। इस आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिये आज कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा, अपर कलेक्टर अभय बेडेकर सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार इस कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना के तहत लाभांवित प्रत्येक बालिका और उनके अभिभावकों को सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाये।
इनके लिये बैठने, स्वल्पाहार, पेयजल, स्वागत की व्यवस्थाएं की जाएं। बैठक में बताया गया कि उत्सव के अंतर्गत इन्दौर शहर में 100 जगहों पर, प्रत्येक नगर परिषद में तथा सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लाडली लक्ष्मी बालिकाओं और उनके अभिभावकों से रूबरू होंगे।

कलेक्टर मनीष सिंह ने आयोजन के रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं के लिये दायित्व सौंपे।

उन्होंने निर्देश दिये कि आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाए। बेहतर से बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो।
लाडली लक्ष्मी बालिकाओं और उनके परिजनों को निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित करें। आयोजन स्थल पर उनका तथा परिजनों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया जाए। कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पाद पूजन हो। लाडली लक्ष्मी तथा अन्य लोक गीत की प्रस्तुतियां दी जाए। गांवों में कलश यात्रा भी निकाली जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा पर लागू राज्य शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि एक अप्रैल 2007 से यह योजना लागू है। योजना अंतर्गत पंजीकृत बालिकाओं को उनके 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एक लाख 18 हजार रूपये प्रदान किये जाने का आश्वासन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता हैं।
उनके कक्षा 6 टी, 9 वी, 11 वी एवं 12 वी में प्रवेश पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं। इन्दौर जिले में एक लाख 78 हजार से अधिक बालिकाएं लाभांवित हो रही हैं। मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा।
उत्सव के तहत् लाडली बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढावा देने वाली विभिन्न सृजनात्मक एवं खेल स्पर्धाओं का आयोजन, एक्सपोजर विजिट प्रशिक्षण सत्रों एवं उत्कृष्ट बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।