फ्रेंचाइजी और इन्वेस्टमेंट से ठगे लाखों, फर्जी मल्टीनेशनल कंपनी के डायरेक्टर सहित तीन गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News। निवेश से पैसा दोगुना कर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले कंपनी के तीन डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। आरोपियों ने 66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। धोखाधड़ी करने के लिए ये फर्जी मल्टीनेशनल कंपनी खोल उसमें निवेश करवाते और उसकी फ्रेंचाइजी के नाम पर भी लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर लेते।
ई ओ डब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) में कई पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि कुछ दिनों पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी बता उसमें कंपनी के डायरेक्टर विनोद कुमार ने प्लास्टिक प्रोडक्ट बनाने और उन्हें बेचकर दोगुना मुनाफा देने की बात कहकर फ्रेंचाइजी देकर लाखों रुपए जमा कराए है। जब कंपनी के फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी और मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों के कई लोगों को कंपनी डायरेक्टर और उसके अन्य सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया था।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कंपनी के डायरेक्टर विनोद कुमार, कैलाश शिंदे और संजय नामक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का एक अन्य सदस्य फरार चल रहा है जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कंपनी में जोड़ने के लिए लोग ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते थे, अब तक पुलिस को 66 लाख रुपए की जानकारी लगी है।
यह आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच सकता है। एसपी इ ओ डब्ल्यू धनंजय शाह के मुताबिक तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। कंपनी के डायरेक्टर विनोद ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए बुक लेट प्रिंट करवा कई शहरों में ऑफिस खोल रखे थे, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा आकर्षित हो और ज्यादा से ज्यादा निवेश कराया जा सके।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।