सीयूईटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 महीने आगे बढ़ी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह मई 2022 को समाप्त होने जा रही थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 मई कर दी गई है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही यह परीक्षा जुलाई के पहले और दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित है। CUET 2022 का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाना है और इस परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे।

इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस से संबंधित जानकारी छात्र इसके इंफॉर्मेशन बुलेटिन में देख सकते हैं। वहीं अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है।

इस परीक्षा में शामिल होने के क्या हैं फायदे :

CUET में शामिल होना छात्रों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल इसमें शामिल होने वाले छात्रों को ही अब देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम प्रवेश दिया जाएगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएट होने के लिए छात्रों को CUET में हिस्सा लेना होगा।

इसके अलावा अब धीरे धीरे और भी यूनिवर्सिटीज अपने यहाँ एडमिशन के लिए CUET के स्कोर को मान्यता दे रही हैं। इसलिए CUET में हिस्सा लेना छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।