नेता प्रतिपक्ष ने कमलनाथ का किया समर्थन, गोविंद सिंह बोले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

पार्टी के पास और कोई चेहरा नहीं, इसलिए पीसीसी चीफ की अगुवाई में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव
MP News in Hindi।  मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर बयानबाजी और सियासत का दौर जारी है। पार्टी के दो दिग्गज नेता अरुण यादव और अजय सिंह राहुल ने नियम और परंपरा का हवाला देकर कमलनाथ का रास्ता रोकने का काम किया है, लेकिन यह भी तय है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ ही होंगे। वहीं कमलनाथ को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सज्जन सिंह वर्मा के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भी समर्थन किया है।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास और कोई चेहरा नहीं है। इसलिए कमलनाथ ही कांग्रेस से सीएम का चेहरा होंगे। कमलनाथ के नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश में चुनाव विधानसभा का लड़ा जाएगा। ये सब हम लोगों ने मिलकर तय किया है। भावी मुख्यमंत्री पार्टी ने तय किया है, तो हो सकता है कमलनाथ जी ही होंगे। सब ने ये कहा था बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को ही हम बनाएंगे।
अरुण यादव और अजय सिंह हमसे बड़े सीनियर नेता हैं, उनको जो जानकारी होगी अलग होगी उनके पास होगी, लेकिन वो बैठक में दोनों शामिल थे। उस समय तय हुआ था कि कमलनाथ ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। वो हमारे नेता हैं। 15 महीने उन्होंने अच्छा काम किया है, जनता और किसानों के हित में उन्होंने अच्छा काम किया है, इसलिए और कोई दूसरा चेहरा तैयार नहीं है।
विकास यात्रा पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये विकास यात्रा नहीं, विनाश यात्रा है। सरकार ने प्रदेश पर इतना कर्जा डाल दिया। पहली बार प्रजातंत्र का गला घोंटा गया है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनाकर विकास यात्रा के लिए आदेश दिए जा रहे हैं।
पहली बार मैंने करीब 35 साल की राजनीति में देखा है लिखित आदेश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों और सरपंचों से कहा गया है कि अगर आप लोग नहीं लेकर आए तो कार्रवाई होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि इंतज़ाम करें।
शिक्षक को बोला गया है अटेंडेंस लगायी जाएगी, नहीं तो तुम्हारे वेतन काट दिए जाएंगे। कितनी बसें लानी है हिसाब रखा जा रहा है। श्योपुर, भिंड और मुरैना में अधियारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनकर खड़े हुए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।