शराब के शौकीनों को लगेगा महंगाई का झटका !

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

– जल्द बढ़ सकते हैं बीयर की बोतल व कैन के दाम

देश में पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामान की बढ़ती कीमतों का असर हर किसी पर पड़ रहा है। महंगाई का झटका अब शराब के शौकीनों को लग सकता है। बीयर बनाने वाली कंपनियां इनकी कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कुछ राज्यों में तो कई कंपनियों ने रेट बढ़ा भी दिए हैं. इस बार मार्च में ही जबरदस्त गर्मी पडऩे की वजह से बीयर की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है। जौ जैसे कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद बीयर बनाने वाली कंपनियां रेट बढ़ाने की तैयारी में हैं। बीयर बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि जौ की कीमतें पिछले तीन महीने में दोगुनी हो गई हैं।

इजाफे की तैयारी

इसके अलावा बोतल क्राउन, लेबल और पैकिंग कार्टून के रेट भी पहले से 25 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। वहीं, ग्लास मेकर्स की ओर से बोतल की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ाई गई है। ऐसे में बीयर कंपनियों के पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। यूबी ग्रुप और बी9 बेवरेजेस जैसी कई कंपनियां जल्द उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और कई राज्यों में बीयर की कीमतों में इजाफे की तैयारी कर रही है।

दो साल में मांग में बड़ी तेजी

बता दें कि अल्कोहल का दाम राज्य सरकारें तय करती हैं। यही वजह है कि दाम बढ़ाने या घटाने से पहले कंपनियां राज्य सरकारों से परामर्श करती हैं। राज्य सरकारों को ब्रूअरी और डिस्टीलर से बड़े पैमाने पर कमाई होती है। शराब के दाम में अधिकतर शेयर राज्य सरकारों का टैक्स होता है। बीयर के बढ़ते दामों के बावजूद देश में पिछले दो साल में मांग में बड़ी तेजी देखी जा रही है। प्रीमियम बीयर की मांग और भी ज्यादा है. कंपनियों का कहना है कि पहले की तुलना में डेढ़ से दोगुना तक की तेजी से प्रीमियम बीयर का कारोबार बढ़ रहा है। कंपनियां कहती हैं कि दाम बढऩे के बावजूद मांग में कोई कमी नहीं है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।