नौकरी दिलाने के नाम पर 6 महीने से युवक से कर रहा था लोकायुक्त इंस्पेक्टर अननेचुरल सेक्स

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने लोकायुक्त विभाग में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है।

उसने पुलिस को बताया कि इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अननेचुरल सेक्स कर रहा था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एएसपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि सुरेंद्र यादव ग्वालियर लोकायुक्त विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है। 32 वर्षीय युवक ने बताया कि वह लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहा था।
2021 में उसके दोस्त राजकुमार ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव से मिलवाया था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव ने युवक का मोबाइल नंबर लेकर बाद में बात करने का कहा था। युवक के पास चार-पांच दिन बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव का फोन आया और उसे सिटी सेंटर स्थित होटल लैंडमार्क में आने को कहा।
युवक होटल के कमरे में पहुंचा तो वहां इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव अकेला मौजूद था और उसने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। युवक का कहना है कि इंस्पेक्टर यादव पिछले 6 महीने से उसका शोषण कर रहा है।
युवक ने कई बार नौकरी के बारे में बात की, लेकिन वह टालत रहा। युवक को लगने लगा था कि उसके साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इसके बाद उसने अपने दोस्त की मदद से वीडियो बनवा लिया।

पीड़ित युवक ने लोकायुक्त विभाग में पदस्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव को इस वीडियो के बारे में बताया तो उसने युवक को धमकी दी और कहा कि मैं पुलिस वाला हूं, कोर्ट से कभी भी मैं उठा लूंगा।

पीड़ित युवक ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सबूत के तौर पर वीडियो दिखाया। पुलिस ने लोकायुक्त टीआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।