इंदौर। इंदौर लोकायुक्त ने एक महिला हेड कांस्टेबल को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल अनीता सिंह ने महिला आरोपी से जमानत के नाम पर 5 हजार रुपए घूस मांगी थी। हेड कांस्टेबल पन्द्रह सौ पहले ही ले चुकी थी। दरअसल, महिला प्रधान आरक्षक अनीता सिंह इंदौर के परदेसी पुरा थाने में पदस्थ है। उसने एक महिला आरोपी से जमानत के नाम पर पांच हजार रुपए मांगी थी। हेड कांस्टेबल अनीता सिंह उससे 1500 ₹ रिश्वत पहले ही ले चुकी थी। वहीं दूसरी किश्त के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने लोकायुक्त ने इसकी शिकायत कर दी।
जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक अनीता सिंह दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी, तभी लोकायुक्त की टीम ने वहां दबिश देकर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शिकायत करने वाली प्रियंका शुक्ला ने बताया कि जेठानी से उसका घरेलू विवाद चल रहा है। प्रधान आरक्षक अनीता सिंह ने मेरी और मेरे पति की जमानत के लिए 5 हजार की मांग की। बाद में साढ़े तीन हजार में फाइनल हुआ। एक दिन पहले 1500 रुपए दे चुकी थी। बता दें कि मध्यप्रदेश में आए दिन अफसर-कर्मचारी घूस लेते ट्रैप हो रहे हैं।
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई : महिला हेड कांस्टेबल दो हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


