एक करोड़ 14 लाख की चपत : जमीन का सौदा किया और रुपए लेकर रजिस्ट्री करने से किया इनकार, मामला दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। तिलक नगर पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने जमीन का सौदा किया और रुपए भी ले लिए। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री करने से भी मना कर दिया। इतना ही नहीं, उसका एक हिस्सा भी किसी दूसरे को बेच दिया। इस तरह से आरोपी ने एक करोड़ 14 लाख की चपत फरियादी को लगा दी।
गौरव सिंह पिता राजवीरसिंह राजपूत निवासी शालीमार पाम्स की शिकायत पर संध्या निवासी सुदामा, हर्ष, और गौरव के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राम दतोदा में 6.0803 हेक्टेयर जमीन का सौदा आरोपियों से किया था। उन्होंने तथा पार्टनर हाजी इस्माईल खान ने एक करोड चौदह लाख रुपए की रकम आरोपियों को दे दी थी। पूरी रकम लेने के बात रजिस्ट्री करने बारी आई तो आरोपियों ने पहले तो बहाने बनाने शुरू किए, लेकिन इसके बाद साफ तौर पर मना कर दिया। इस तरह से पिछले चार साल से जमीन को लेकर वह भटक रहे थे। अब पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

दो हेक्टेयर बेच भी दी
आरोपियों ने जमीन का सौदा किया और फरियादी के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं की। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उस जमीन के एक हिस्सा का सौदा कर दिया है। आरोपियों ने गौरव चौधरी से को करीब दो हेक्टेयर जमीन बेच दी। जिस जमीन का सौदा किया उसका अनुबंध वह पहले ही उनके साथ में कर चुके हैं।

एप डाउनलोड करवाकर निकाले रुपए
भंवरकुआं पुलिस ने भी ठगी का केस दर्ज किया है। अनिता शर्मा निवासी भगवानदीन नगर की शिकायत पर मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी का उनके पास में फोन आया और झांसा देकर एप डाउनलोड करवा कर मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद खाते से दो बार में करीब एक लाख रुपए निकाल लिए। रुपए निकाले जाने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। इस पर पुलिस को शिकायत की है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।