मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जितिन को कहा ‘कचरा’, बाद में डिलीट किया ट्वीट, दिग्विजय का शायराना तंज, ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या बोले देखें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए तो कांग्रेस में खलबली मच गई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उन पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जो बेहद शर्मनाक थी। हालांकि, इस मामले में विवाद बढ़ा तो कांग्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बावजूद उस ट्वीट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कही यह बात
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जितिन प्रसाद की तुलना कूड़े और भाजपा की तुलना कूड़ेदान से की। साथ ही, पार्टी छोड़ने पर खुशी भी जाहिर की। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ‘जितिन प्रसाद के जाने से कांग्रेस खुश है। ये एक कूड़ा कूड़ेदान में डालने जैसी सामान्य प्रक्रिया है।’ यह ट्वीट मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जितिन प्रसाद के जाने पर तंज कसा गया। पार्टी ने लिखा, ‘जितिन प्रसाद का कांग्रेस छोड़ने के लिए धन्यवाद।’ गौरतलब है कि जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश धौरहरा सीट से पूर्व सांसद हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। बता दें कि जितिन प्रसाद एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो कई दशक से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा था।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से कांग्रेस की विदाई पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। दिग्गी ने इसी बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आलोक शुक्ला की एक कविता शेयर करते हुए जितिन प्रसाद को सत्तालोलुप कहा है। खानदानी कांग्रेसी रहे जितिन प्रसाद ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली।

दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा- जब जब भाजपाइयों का ईमान और चरित्र डिगा, तब तब किसी अन्य दल का छोटा – बड़ा नेता बिकता है। राष्ट्रवाद की आड़ में चरित्र जाए भाड़ में, सत्ता का खून लग गया सत्तालोलुपों की दाढ़ में।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जितिन प्रसाद के भाजपा ज्वाइन करने का स्वागत किया है। सिंधिया ने कहा है कि जितिन प्रसाद छोटे भाई समान हैं। मैं उन्हें भाजपा में आने के लिए बधाई देता हूं। गौरतलब है कि सिंधिया और जितिन प्रसाद दोनों ही कांग्रेस की मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।