मध्य प्रदेश: पन्ना में चमकी किसान की किस्मत, उथली हीरा खदान से मिला जेम्स क्वालिटी का 11.88 कैरेट का हीरा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरा खदान में खुदाई करते हुए एक किसान को लाखों का हीरा मिला है। जानकारों के मुताबिक 11.88 कैरेट का हीरा है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।

बुधवार को हीरा अधिकारी रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान प्रताप सिंह यादव को यह हीरा जिले के पट्टी इलाके में एक खदान से मिला। प्रताप एक मजदूर के रूप में भी काम करते हैं।

इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी।
कुआं निवासी प्रताप सिंह यादव ने गरीबी से परेशान होकर बीते फरवरी में सरकारी हीरा कार्यालय में आवेदन लेकर 10 बाई 10 का एक हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा स्वीकृत कराया था, जिसमें उसने दिन रात मेहनत की और आज उसकी किस्मत बदल गई।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रताप सिंह यादव ने कहा, मैं एक छोटी सी कृषि भूमि वाला एक गरीब आदमी हूं। मैं एक मजदूर के रूप में भी काम करता हूं। मैं पिछले तीन महीनों से इस खदान में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और यह हीरा प्राप्त कर हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।

इस हीरे की नीलामी से जो भी धन मिलेगा, मैं उसका उपयोग कोई व्यवसाय स्थापित करने और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए करूंगा।

निजी अनुमान के मुताबिक हीरे की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा की आंकी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद किसान को दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।