मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मानव अधिकार हनन से जुड़े मामले में लिया संज्ञान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुलिस ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, तीन सस्पेंड आयोग ने पुलिस कमिश्नर इंदौर से मांगी रिपोर्ट
इंदौर। इंदौर में बीते शनिवार की देर रात पुलिस ने बीच सड़क एक युवक को अर्धनग्न कर जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने ना केवल उसके सारे कपड़े उतार दिए, बल्कि घसीटकर उसे सड़क किनारे ले गए और फिर लात-घूंसों से पीटने लगे।
घटना के वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने हीरानगर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मी जब युवक को पीट रहे थे, उसी वक्त राहगीरों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मानव अधिकार हनन से जुड़े मामले में लिया संज्ञान 

पुलिस कमिश्नर, इंदौर संभाग ने वीडियो के आधार पर जांच कराई और कार्रवाई की जांच में सामने आया कि यह वीडियो एम.आर. 10 के चंद्रगुप्त चौराहे का है।
बीते शनिवार रात में पुलिस को एक शराबी के हंगामा मचाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हीरानगर थाने के सिपाही रणवीर सिंह राणा, राजू लाल और चेतन सिसोदिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से रिपोर्ट मांगी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।