मध्यप्रदेश समाचार हिंदी – MP News Live

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

MP News – 1

 
लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए बैंक कर्मियों का प्रभावी प्रदर्शन

भोपाल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस,जो कि बैंकिंग उद्योग के शत प्रतिशत बैंक कर्मचारी अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है,के आह्वान पर देशभर के दस लाख से ज्यादा बैंक कर्मी भारतीय बैंक संघ से अपनी लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण को लेकर आंदोलित एवं आक्रोशित हैं।
 

MP News – 2

 
कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान की समय सीमा में वृद्धि, 15 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल की
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, विधायक साथियों, कांग्रेस प्रत्याशियों, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों तथा कांग्रेस के सभी साथियों, जिन्होंने घर चलो, घर-घर चलो अभियान को सफलतापूर्वक चलाया है, प्रदेश भर के हमारे कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लाखों लोगों से संपर्क कर कांग्रेस के संदेश को जनता तक पहुंचाया है, ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। साथ ही अभियान की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ाये जाने के निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किये गये हैं।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और विधायक एवं प्रभारी घर चलो, घर-घर चलो अभियान के प्रभारी रवि जोशी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे घर चलो, घर-घर चलो अभियान की तारीख 15 मार्च नियत की गई थी। अब यह अभियान 15 अप्रैल 2022 तक चलाया जायेगा। उक्त संबंध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा समस्त जिला, शहर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, कांग्रेस पक्ष के विधायकों, संगठन के जिला प्रभारियों, वर्ष 2018 विधानसभा प्रत्याशियों, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश जारी किये गये हैं।

MP News – 3

 

12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण स्थगित

भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आगामी त्यौहारों होली, रंगपंचमी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण स्थगित कर दिया गया है । उल्लेखनीय है कि 16 मार्च 2022 से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाना था । आगामी तिथि पृथक से जारी की जाएगी।
 

MP News – 4

 
 
 बिजली लाइनों के नीचे नहीं करें होलिका दहन : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा आम नागरिकों से अपील की है कि बिजली की ऐसी लाइनें जिसमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है, उनके नीचे और ट्रांसफार्मर के समीप होलिका दहन नहीं करें। उन्होंने कहा है कि यदि लाइनों के नीचे होलिका दहन किया जाता है तो बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना सदैव बनी रहती है।
विद्युत वितरण कंपनी ने अपने सभी ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं से कहा है कि होलिका का आयोजन और होलिका दहन बिजली लाइनों से कुछ हटकर करें, क्योंकि आग की लपटों से एल्यूमिनियम तारों व केबिल के गलने, जलने और टूटने की संभावना रहती है। इनके टूटने या गिरने से कोई भी बड़ी अप्रत्याशित घटना घट सकती है।
 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।