मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 : चुनावी शोर और दांव पेंच के बगैर अब तक 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए, इसमें 75 महिलाएं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घमासान के बीच अब तक 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए है। खास बात यह है कि इसमें 75 महिलाएं है। अभी यह संख्या बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके साथ ही कई जगह से चुनावी शोर और दांव पेंच के बगैर निर्विरोध चुनाव होने की सुखद खबर आई है। राज्य निर्वाचन आयोग को अब तक मिली जानकारी के अनुसार 20 जिलों में 112 सरपंच निर्विरोध चुने गए। इनमें 75 महिलाएं है। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से समरस पंचायत यानी निर्विरोध चुनाव करने की अपील की थी। इसके लिए सरकार की तरफ से पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया था। वहीं, महिलाओं को चुनने पर पंचायत को 15 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 22 सरपंच निर्विरोध

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 20 जिलों में सबसे ज्यादा नर्मदापुरम में 22 सरपंच निर्विरेध चुने गए है। इसके अलावा मुरैना से 3, ग्वालियर से 1, गुना से 2, सागर से 15, रीवा से 1, सीधी से 2, शहडोल से 4, उमरिया से 2, जबलपुर से 15, बालाघाट से 6, सिवनी से 8, नरसिंहपुर से 7, छिंदवाड़ा से 9, विदिशा से 1, सीहोर से 6, खरगोन से 1, बड़वानी से 4, झाबुआ से 2, रतलाम से 1 सरपंच निर्विरोध चुना गया है।

73 वर्षीय छोटीबाई निर्विरोध बनी सरपंच

अब तक मिली जानकारी में निर्विरोध चुनी सरपंच की सूची में नरसिंहपुर जिले की नरसिंहपुर जनपद पंचायत की खापा ग्राम पंचायत की अनुसूचित जनजाति से 73 वर्षीय छोटीबाई से सरपंच चुना गया है। वहीं, सागर जिले की केसली जनपद पंचायत की देवरी नाहरमऊ ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति की 21 वर्षीय जानकी गौंड को सरपंच चुना गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।