Madhya Pradesh Top News in Hindi – मध्यप्रदेश समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

MP News – 1

 

शिवराज कैबिनेट का अहम फैसला : 5204 पटवारियों की भर्ती को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पटवारियों के 5204 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह पद तीन साल में भरे जाएंगे।
नगरीय निकायों में नगर सर्वेक्षक के पद बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आईटीआई में अतिथि प्रवक्ताओं को अब 10 की जगह 14 हजार रुपये मासिक मानदेय देने का निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने मानदेय बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिए थे नियुक्ति 11 माह के लिए होगी।
राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में पचास हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर का निर्माण किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर पर एक नगर सर्वेक्षक का पद होगा।
बैठक में तीन सिंचाई परियोजनाओं के प्रस्तावों को दी स्वीकृति दी गई। रिहन्द सिंचाई परियोजना से 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
वहीं, पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना से चार हजार 400 हेक्टेयर और त्योंथर माइक्रो सिंचाई परियोजना से सात हजार 600 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली कावेरी ढीमर को 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने के प्रस्ताव का भी बैठक में अनुसमर्थन किया गया।
कन्या शिक्षा परिसर सीहोर का संचालन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निजी सहभागिता के अंतर्गत सूर्या फाउंडेशन के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में गेहूं के निर्यात को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्यात की संभावनाओं पर गंभीरता के साथ काम किया जाए। उन सभी एजेंसियों से संपर्क किया जाए जो बड़ी मात्रा में यही का निर्यात करती हैं।
MP News – 2

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को

 

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि 11 अप्रैल 2022 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का निहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को किया जायेगा। पूर्व में मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को किया जाना था।

MP News – 3

 

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएंगे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे

जबलपुर। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य अंतिम दौर में है। अब केवल पांच हजार कापियों का ही मूल्यांकन कार्य शेष है. गौरतलब है की माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा करीब २.५ लाख कापियां जांचने के लिए भेजी गई थी। पहले चरण में करीब डेढ़ लाख कापियां आई थी दूसरे चरण में करीब एक लाख कापियां और भेजी गई। कॉपियों की जांच में करीब ५०० शिक्षक कार्य कार्य कर रहे हैं। दसवीं कक्षाओं की कॉपियों की जांच करीब एक सप्ताह पहले ही पूर्ण की जा चुकी है। अंग्रेजी विषय की बारहवीं की कॉपियां ही शेष हैं। यदि इसी रफ्तार से कार्य जारी रहा तो इसी माह रिजल्ट घोषित किये जाने की संभावना है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।