मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

– विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति आकर्षण और जानकारी बढ़ाएगी प्रतियोगिता- प्रबंध संचालक श्री शुक्ला
स्कूली विद्यार्थियों में प्रदेश के पर्यटन से परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा “मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022” का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भविष्य में पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति आकर्षण के साथ-साथ पर्यटन संबंधी जानकारी बढ़ेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पर्यटन निगम के होटलों का टूर पैकेज सहित प्रमाण पत्र और मेडल दिए जायेंगे। पर्यटन बोर्ड 2016 से कोविडकाल को छोड़कर प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर रहा है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 अगस्त को
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी। पहले चरण में जिला स्तर प्रतियोगिता 24 अगस्त 2022 को होगी। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में इच्छुक विद्यार्थी सहभागिता पंजीयन प्रपत्र 5 अगस्त 2022 तक जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला स्तर उत्कृष्ट विद्यालय या जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में जमा कर सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 3 सदस्यीय टीम का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से संबंधित विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय स्तर पर करेंगे। हर जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को दो रात और 3 दिन तथा तीन उपविजेता टीमों को पर्यटन विकास निगम के होटलों में एक रात और 2 दिन ठहरने का नि:शुल्‍क कूपन दिया जाएगा। जिसमें पर्यटन स्थल तक आने-जाने, भोजन, स्थानीय भ्रमण आदि का व्यय शामिल होगा। जिला स्तर पर पहले स्थान पर आई टीम दूसरे चरण में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेगी।
लिखित प्रश्नोत्री और ऑडियो विजुअल प्रश्न होंगे
जिला स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में लिखित प्रश्नोत्तरी और दूसरे चरण में ऑडियो विजुअल प्रश्न शामिल होंगे। लिखित प्रश्नोत्तरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों को ऑडियो विजुअल चरण में प्रवेश दिया जाएगा। दोनों चरणों में प्रदेश के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला, संवर्धन, अध्यात्म, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक, सांस्कृतिक परिवेश एवं प्रदेश में फिल्मांकित फिल्म आदि से संबंधित प्रश्न होंगे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए जायेगे।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग, पर्यटन विकास निगम, जिला प्रशासन और जिला पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगो, स्थानीय कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों और पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित होंगे।
“प्रश्नों के सही उत्तर बताओ हिंदुस्तान का दिल घूमकर आओ
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।