मध्यप्रदेश : लगातार बारिश से नदियों में आया जल सैलाब, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की बहुत संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा कि 12 से 16 जुलाई, 2022 तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 14 से 16 जुलाई, 2022 तक के दौरान बहुत कहीं-कहीं भारी वर्षा की बहुत संभावना है।

19 जुलाई, 2022 तक मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के साथ अधिकांश स्थानों वर्षा गतिविधि की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

एमपी के मौसम को प्रभावित करने वाली परिस्थितियां
उन्होंने बताया कि दक्षिण तटीय ओडिशा और आस-पास के क्षेत्रों स्थित निम्न दबाव का क्षेत्र अब ओडिशा के मध्य भाग और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है।

इस मौसम प्रणाली से संबंधित चक्रवाती परिसंचरण और औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा कि औसत समुद्र तल से 1.5 किमी तक मानसून की ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, रायसेन, मंडला, रायपुर, झारसुगड़ा, ओडिशा और पड़ोस के मध्य भागों पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र का केंद्र और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक चलायमान है।

मध्यप्रदेश के दक्षिण की ओर पूर्व-पश्चिम अपरूपण क्षेत्र लगभग 20°उत्तरी के साथ समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी के बीच सक्रिय है। इसका झुकाव उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर है। औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर उत्तरी पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।