मध्यप्रदेश मौसम : इंदौर-भोपाल में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मप्र। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बनने से इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी दी है। लो प्रेशर एरिया बनने से मध्य प्रदेश का मध्य हिस्सा इस समय मानसूनी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, भोपाल और जबलपुर संभागों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरदा में सबसे अधिक 22 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद टिमरनी (20 सेमी), उदयनगर (15 सेमी), भीमपुर (14 सेमी), खातेगांव, देपालपुर (13-13 सेमी), इंदौर, महू (9-9 सेमी), देवास, गौतमपुरा (8-8 सेमी), गरोठ, बागली, सनावद, पिपलौहा, भैंसदेही, बदनावर, पेटलावाद, सतवास (7-7 सेमी) में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग के फोरकास्ट बुलेटिन में कहा गया है कि अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

कई नदी-नाले उफान पर, कई मार्ग भी बंद
उज्जैन और इंदौर में लगातार बारिश के बाद शिप्रा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। शिप्रा नदी के घाटों पर बने मंदिर डूबने लगे हैं। बड़नगर को जोड़ने वाला छोटा पुल भी शिप्रा नदी में जलस्तर बढ़ने से डूब गया है। भोपाल में भी बड़े तालाब का जलस्तर 0.45 मीटर बढ़ा है।  सुखतवा नदी के नए पुल पर डेढ़ फीट पानी आ गया। इससे भोपाल-इंदौर हाईवे तक बंद हो गया था। हरदा में अजनलाल नदी का कहर देखने को मिला। होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे बंद करना पड़ा था। छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव नदी ने तबाही मचा रखी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।