मंच पर ही सो गए महाराज के खास मंत्री प्रद्युम्न सिंह, कांग्रेस की चुटकी ‘अब हमारा नेता शिवराज’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

MP News in Hindi | केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान उनके समर्थक और प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का सोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो पर चुटकी ली है और कहा है कि मंत्री जी की निगाह में अब नेता शिवराज ही है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी जिले के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। खास बात यह रही कि अब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग-थलग नजर आने वाले गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव भी मंच पर दिखाई दिए। लेकिन इन सबसे हटकर एक खबर और बनी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस कार्यक्रम के दौरान सोते हुए नजर आए। उधर मंच संचालक सिंधिया का गुणगान कर रहे थे और इधर मंत्री जी नींद के झोंके ले रहे थे।

कांग्रेस को इस वायरल वीडियो से चुटकी लेने का मौका मिल गया। कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा” एक कार्यक्रम में श्रीमंत की मौजूदगी में मंच पर सोते नजर आए ऊर्जा मंत्री… “माफ करो महाराज, अब हमारा नेता भी शिवराज।” दरअसल एक नारा 2018 के विधानसभा चुनावों में अच्छा खासा प्रसारित हुआ था. एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और चौथी बार मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवराज सिंह चौहान थे और दूसरी और सत्ता में आने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ रही कांग्रेस का चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया।

नारा बना था “माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज।” बीजेपी की ओर से दिए गए इस नारे में शिवराज सिंह चौहान के लिए पुरजोर समर्थन झलक रहा था लेकिन महज दो साल में ही राजनीतिक समीकरण इस कदर बदले कि महाराज और शिवराज एक ही पार्टी के हो गए और इसलिए कांग्रेस ने अब चुटकी ली है कि सिंधिया के समर्थक माने जाने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर भी अब समझ चुके हैं कि सत्ता में रहने के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ रहना जरूरी है और इसीलिए सलूजा ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है “माफ करो महाराज, हमारा नेता अब शिवराज।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।