माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र ने पूजन और वृक्षारोपण सम्पन्न किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News in Hindi – श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र, इंदौर द्वारा अहिल्या माता गोशाला, केसरबाग रोड़ पर भगवान महेश का पूजन एवं अभिषेक किया गया और गोमाता की पूजा व सेवा की गई।
गोशाला के बगीचे में ही अश्वगंधा व बेल पत्र के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र युवा संगठन के अध्यक्ष प्रकाश लखोटिया ने बताया कि सुरेश मुरलीधर बिहानी की ओर से ई-रिक्शा ख़रीदने के लिये राशि दान की गई जो घर घर जाकर गाय की रोटी संग्रह करके गो सेवा का कार्य करेगा।
पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश पसारी ने कार्यक्रम के अतिथियों रामस्वरूप धूत व लखन लाल नागोरी के साथ पूजन किया।
इस अवसर पर रामकिशोर राठी, प्रशांत बिहानी, पुनीत लड्ढा के साथ ही माहेश्वरी समाज इन्दौर ज़िला के सभी पदाधिकारी और कई समाजसेवी मौजूद थे। पूर्वी क्षेत्र के मंत्री संजय मानधन्या ने सबका आभार माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।