मैहर : 40 मिनट तक हवा में लटकी रहीं रोपवे की 7 ट्रॉलियां, तेज आंधी के बीच अटकी थी 28 श्रद्धालुओं की जान, याद आया देवघर हादसा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश के सतना में शारदा शक्तिपीठ मैहर में रोपवे की 7 ट्रॉलियां 40 मिनट तक हवा में लटकी रहीं। इस दौरान तेज आंधी के बीच 28 श्रद्धालुओं की जान हलक में अटकी रही। काफी मशक्कत के बाद इन ट्रॉलियों को उतारा जा सका।

इस घटना ने हाल ही में झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे की याद ताजा कर दी। हादसे के बाद रोपवे से उतरने वाले श्रद्धालुओं ने कहाकि उन्हें काफी ज्यादा डर लग रहा था। लग रहा था कि कहीं आज जिंदगी का आखिरी दिन न हो।

नीचे उतरे तो आई जान में जान

घटना को देखकर वहां मौजूद लोग परेशान हो उठे। आनन-फानन में दामोदर रोपवे प्रबंधन ने ट्रॉलियों को नीचे लाने का बंदोबस्त किया। किसी तरह ट्रालियों को धीरे-धीरे नीचे लाकर श्रद्धालुओं को उतारा गया।

आंधी और तेज बारिश के बीच मैहर में मां शारदा शक्तिपीठ में त्रिकूट पर्वत पर श्रद्धालुओं को मां की ड्योढ़ी तक पहुंचाने वाले रोपवे में 7 ट्रालियां करीब 40 मिनट तक हवा में ही झूलती रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग सभी के कुशलता से नीचे आने की प्रार्थना करते रहे।

नहीं मानी मौसम विभाग की चेतावनी

बताया जाता है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद रोपवे प्रबंधन ने सबक नहीं लिया और रोपवे को चालू रखा। जबकि तेज हवाओं की आशंका के बीच रोपवे का संचालन बंद रखा जाता है।

घटना की खबर लगते ही मैहर तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह ने मौका मुआयना किया। गौरतलब है कि मौसम के बदले मिजाज के चलते सतना में आज तेज हवाओं और बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।

देवघर में हुआ था ऐसा

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को देवघर से 22 किमी दूर त्रिकूट पहाड़ पर बड़ा हादसा हो गया था। रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक रोपवे पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे थे।

तभी तार टूटने से एक ट्रॉली नीचे गिर पड़ा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक पर्यटक घायल हो गए। इस हादसे के बाद काफी समय तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।