मैहर के बीजेपी एमएलए नारायण त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आर्थिक लूट से बचाने का किया आग्रह, कहा – वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रही पुलिस, जनता भयभीत

सतना। अपने बगावती तेवरों के कारण पहचाने जाने वाले मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरकर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस बार नारायण के निशाने पर पुलिस है, जिस पर उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए सीधे सीएम को पत्र लिखा है।
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नारायण ने सीएम को लिखा कि साहब प्रदेश भर में पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली अभियान चला रही है।
पुलिस के इस अभियान से सबसे ज्यादा भयभीत ग्रामीण क्षेत्र की भोली-भाली जनता है। कहीं भी पुलिस कर्मी पॉइंट लगा कर खड़े हो जाते हैं और वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करने लगते हैं।
हालत यह है कि कोई भी खुश मन के साथ कहीं बाहर नहीं निकल पा रहा है। गांवों में लोग कामों के लिए निकलते हैं, लेकिन पुलिस के वसूली अभियान के कारण लोग निकलना नहीं चाहते हैं।
चेकिंग कर वसूली करना समाधान नहीं
नारायण ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि लोग नियम का पालन करें, गाड़ी लेकर निकलें तो साथ में कागजात भी लेकर जाएं। कागजात दुरुस्त कराने के लिए गांव-गांव उसकी सरल और सुलभ व्यवस्था की जाए। वाहन चेकिंग कर वसूली करना समाधान नहीं है। पुलिस को आम जनता को परेशान और भयभीत करने के लिए इस तरह वसूली की छूट दिया जाना शर्मनाक है।
सीएम से किया आर्थिक लूट से बचाने का आग्रह
मैहर विधायक ने कहा कि पुलिस का भय अपराधियों में होना चाहिए, लेकिन यहां शरीफ लोग पुलिस से भयभीत हैं। यह स्थिति अशोभनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आम जनता को इस पुलिसिया भय और आर्थिक लूट से बचाने का आग्रह किया है।
*सरकार की मुश्किलें बढ़ाते रहे हैं विधायक के फैसले*
बता दें कि पिछले काफी समय से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी लेटर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वे तमाम मुद्दों पर सीएम को पत्र लिख कर अपनी ही पार्टी की सरकार और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर चुके हैं। पृथक विंध्य की मांग का उनका आंदोलन भी सरकार की मुश्किल बढ़ाता रहा है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।