जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : नियमों का उल्लंघन करने पर दो बार किए गए सील

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बार पर नाबालिग बच्चों को वितरित किए जा रहे थे नशीले पदार्थ

जिले में लगातार ऐसे बार की मॉनिटरिंग की जा रही है जहां 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नशीले पदार्थ का सेवन कराया जाता है – कलेक्टर श्री सिंह

इंदौर | इंदौर जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह के निर्देशन में 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चों को नशीले पदार्थों का सेवन कराने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले बार तथा पब के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है।
इसी क्रम में आज जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री अक्षय मरकाम एवं आबकारी अमले द्वारा द व्हाइट हाउस एवं शो ऑफ बार को सील करने की कार्रवाई की गई।
उक्त दोनों स्थानों पर नाबालिक बच्चों को नशीले पदार्थ वितरित किये जाने तथा नियम विरूद्ध देर रात तक बार चालू रखने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान उक्त दोनों स्थानों पर कई अनियमिताएं पाई गई एवं स्टॉक रजिस्टर व मौजूदा स्टॉक में अंतर भी प्राप्त हुआ। जिसको दृष्टिगत रखते हुये दोनों बार सील किए गए।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि जिले के किसी भी बार या पब में नियम विरूद्ध संचालन करने तथा 18 से कम वर्ष के बच्चों को नशीले पदार्थ वितरित करने की जानकारी प्राप्त होती है तो जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिले में ऐसे सभी पब एवं बारों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।