Health Tips – Argan Oil Hair Mask – बालों के लिए आर्गन तेल से बनाएं हेयर मास्क

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

Argan Oil Hair Mask : बालों के लिए आर्गन तेल से बनाएं हेयर मास्क

Health Tips. बालों की देखभाल के लिए आप आर्गन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आर्गन ऑयल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, स्क्वालीन, ओलिक एसिड, लिनोलिक एसिड, पॉलीफेनोल्स आदि से भरपूर होता है. ये बालों को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. आर्गन ऑयल से आप कई तरह के हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं. ये सिर की खुजली, दोमुंहे बालों के साथ-साथ बालों को झड़ने से भी रोकता है. इस तेल से आप हेयर मास्क कैसे बना सकते हैं आइए जानें.

आर्गन ऑयल लगाएं – एक कटोरी में आर्गन तेल लें और इसे थोड़ा गर्म करें. कुछ समय के लिए इससे स्कैल्प के साथ-साथ बालों में भी मसाज करें. इसके बाद एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोएं और निचोड़ लें. इसे अपने सिर के चारों ओर लपेटें. इसे 30 से 35 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें. इसे रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं. अगली सुबह सिर धो लें. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं.

नारियल तेल और आर्गन ऑयल हेयर मास्क – एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें एक बड़ा चम्मच आर्गन तेल मिलाएं. इस तेल के मिश्रण का इस्तेमाल अपने स्कैल्प की मालिश करने के लिए करें. तेल अपने बालों पर भी लगाएं. इसके बाद गर्म पानी में भीगे हुए तौलिये को सिर के चारों ओर लपेटें. इसे 30 से 40 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें. इस आर्गन ऑयल हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं.

लिव ऑयल, एलोवेरा और आर्गन ऑयल हेयर मास्क – एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें एक चम्मच जैतून का तेल और 1-2 चम्मच आर्गन का तेल मिलाएं. इसे पूरे स्कैल्प और बालों पर लगाएं. इसे 30-40 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें. आर्गन ऑयल हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं.

हिबिस्कस और आर्गन ऑयल हेयर मास्क – 6-8 ताजे लाल गुड़हल के फूल लें. पंखुड़ियों को अलग करके धो लें. इन्हें पीसकर बारीक पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें. एक कन्टेनर में 2-3 चम्मच आर्गन ऑयल लें और इसे हल्का गर्म करें. आंच से उतारें और थोड़ा ठंडा होने दें इसमें गुड़हल का पेस्ट डालकर मिला लें. अपनी उंगलियों से पूरे स्कैल्प पर हिबिस्कस-आर्गन ऑयल हेयर मास्क लगाएं. इसे लगभग 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें. इस हिबिस्कस और आर्गन ऑयल हेयर मास्क का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।