अक्सर आपने सुना होगा कि जब भी शरीर को तंदुरुस्त रखने की बात आती हैं तो कहा जाता है कि डाइट में ड्राई फ्रट्स को जरूर शामिल करें। बादाम, अखरोट व काजू इन सबके फायदे तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप मखानों के फायदों के बारे में जानते हैं? मखाने सूखे मेवो में आता है जो की एक हल्के स्नेक्स में शामिल है। इसका सेवन नियमित तौर किया जाये तो सेहत को अनगिनत फायदे मिलते है। खासतौर से, सर्दियों में इसका सेवन बहुत ही लाभदायक माना गया है- मखाने खाने के फायदे -मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। नींद न आने की समस्या के लिए यह बहुत फायदेमंद है। यदि आपको नींद नहीं आती है तो रात में सोने से पहले मखाना दूध के साथ लेने पर नींद न आने की समस्या कम हो जाती है। – मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। मखाना खाने से जोड़ों के दर्द से फायदा मिलता है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो मखाने का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो यह समस्या मखाने के सेवन से दूर हो सकती है। मखानों में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है। – मखाने सेहत के साथ ही चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में भी मदद करते हैं। क्योंकि मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों के साथ फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं। जो बढ़ती उम्र के निशान यानि चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को गति को धीमा कर देते हैं। -एक शोध के मुताबिक नियमित रूप से मखाने का सेवन करने से यौन रोगों से भी राहत मिलती है। मखाने के सेवन से जहां पुरूषों में सेक्स की इच्छा में वृद्धि होती है, तो वहीं महिलाओं में बांझपन की समस्या में भी फायदेमंद साबित होता है।
Be First to Comment