मंदसौर: चर्चित हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों का बड़ा गैंगस्टर बनने का सपना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मंदसौर जिले के भानपुरा में 11 अप्रैल को हुई हिमांशु बैरागी की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी दुश्मनी के बाद तीनों ने मिलकर हिमांशु बैरागी की हत्या की थी। तीनों ही बदमाश बड़ा गुंडा बनने के सपने पाल हुए थे। हत्या के लिए चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरा के शीतला माता मोहल्ले में 11 अप्रैल की रात 22 वर्षीय हिमांशु बैरागी की चाकुओं से हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले उसके दोस्त ही थे। उनकी पहचान विनय जादौन (19), दीपक गुर्जर (21) और अश्मीर मंसूरी (20) के रूप में हुई थी। आरोपियों ने बताया कि अगस्त में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान उनकी हिमांशु से मारपीट हुई थी। तब से ही उन्होंने रंजिश पाल रखी थी और मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ा गुंडा बनने के सपने पाल रहे थे। उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को अपना हीरो मानते हैं। हिमांशु की हत्या करने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन चाकू मंगाया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जिले में सोशल मीडिया पर ‘302’ नाम से एक ग्रुप एक्टिव है। तीनों आरोपी इसी ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप की प्रोफाइल पर लिखा हुआ है- “जो हमारी आंखों में खटकते हैं, वे सीधा श्मशान में जाकर भटकते हैं।”

आरोपी का घर भी तोड़ा जा चुका

हिमांशु वैष्णव हत्याकांड के मुख्य आरोपित विनय जादौन के मकान पर बुधवार को बुलडोजर चलाया गया। लगभग दो घंटे तक चली कार्रवाई में शासकीय भूमि पर लगभग 1650 वर्गफीट में बने पक्के मकान को जमींदोज कर दिया गया। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई के दौरान तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।