मरीमाता से राजबाड़ा – सदर बाजार के साथ-साथ अब इमली बाजार के भी रहवासी खुद तोड रहें अपने मकान दुकान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मरीमाता से राजबाड़ा तक बनने वाली सडक़ के लिए पिछले दिनों नपती और निशान लगाने की कार्रवाई के दौरान कई रहवासियों ने सडक़ की नपती को लेकर विरोध जताया था।
वहीं कई रहवासियों का कहना था कि राजबाड़े के हिस्से का काम पूरा होने के बाद सडक़ निर्माण कार्य शुरू किया जाए, लेकिन अब रहवासियों ने अपने स्तर पर पहले सदर बाजार क्षेत्र में बाधक हिस्से तोडऩा शुरू किए तो अब इमली बाजार में भी बाधक मकान-दुकान के हिस्से लोग स्वयं ही हटाने लग गए है।
सदर बाजार, मराठी मोहल्ला, अहिल्या पल्टन और उसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने अपने स्तर पर बाधक हिस्से हटाना शुरू कर दिए हैं। इसी प्रकार राजबाड़ा से इमली बाजार के बीच भी आज से रहवासियों ने खुद बाधक हिस्से हटाना शुरू कर दिए।
वहां कई मकान-दुकानों के हिस्से पांच से आठ फीट तक सडक़ की चपेट में आ रहे हैं। उक्त सडक़ का हिस्सा इमली बाजार तक 40 फीट चौड़ा बनाया जाएगा।
ज्ञात रहे कि  मरीमाता से इमली बाजार चौराहे तक का हिस्सा नगर निगम जनकार्य विभाग बनाएगा, जबकि इमली बाजार चौराहे से राजबाड़ा चौराहे का हिस्सा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाना प्रस्तावित है।
उधर नगर निगम के रिमूवल अमले ने रिवर साइड कॉरिडोर, जवाहर मार्ग से चंद्रभागा की सडक़ तक कुछ मकानों के बाधक बन रहे हिस्से हटाने की कार्रवाई फिर शुरू की। वहां सात मकानों के बाधक हिस्से शेष रह गए थे, जिन्हें हटाया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।