अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे व्यापक आयोजन – निर्देश जारी  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। इन्दौर जिले में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग दिवस पर जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय सामूहिक योग किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा। इन्दौर जिले का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को आरएपीटीसी मैदान पर सुबह 6 बजे से सुबह साढ़े 8 बजे तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में एक हजार विद्यार्थी योग करेंगे।
राज्यस्तर से जारी कार्यक्रम अनुसार प्रात: 6:20बजे सहभागीगण की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रात: 6:30 से 6:40 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। इसके तत्काल बाद प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण प्रात: 7 बजे तक होगा। प्रात: 7 बजे से सामान्य योग अभ्यास किया जाएगा।
प्रदेश के स्कूलों एवं महाविद्यालय में योग दिवस के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गए है। साथ ही प्रदेश के सभी जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग के सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये है।

आजादी के अमृत उत्सव में 75 स्थानों पर हो रहे है विशेष आयोजन

आजादी के अमृत उत्सव में प्रदेश के 75 स्थानों पर विशेष आयोजन किये जाएंगे। इनमें पुरातत्वीय एवं पर्यटन की दृष्टि से अपना विशेष स्थान रखने वाले स्थलों को चिन्हित किया गया है।

योग का व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक जीवन पर प्रभाव

योग भावना के भंवरों का प्रतिकार है। इसमें जीवन का हर पहलू शामिल है। यह सदभाव बनाने के लिये दुनिया के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है और मानसिक शांति लाता है। इस प्रकार हमारी आंतरिक प्रकृति के साथ योग तालमेल बिठाने में मदद करता है। महर्षि पतंजलि ने योग को मन के संशोधनों के दमन के रूप में परिभाषित किया है। योग व्यक्ति के मन, ऊर्जा और भावनात्मक स्तरों पर काम करता है। इस प्रकार योग मनुष्य के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देता है। इसी वजह से दुनिया में 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।