सुभाष मार्ग चौड़ा करने के लिए नाप जोख शुरू, स्मार्ट सिटी की टीम उतरी फील्ड में 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। स्मार्ट सिटी के लिए टीम ने सुभाष मार्ग चौड़ा करने की कवायद शुरू कर दी है। आज सड़क की सेंट्रल लाइन पर कैमरों से मार्किंग व नाप जोख शुरू कर दिया गया। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुभाष मार्ग को देवास घाट पुल नगर निगम से रामबाग, इमली बाजार, बड़वाली चौकी होते हुए जिंसी में नगर निगम के टकसाल वर्कशाप तक चौड़ा करना है।
इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिए आज से टीम ने प्रेक्टिकली नपती शुरू कर दी है। नगर निगम ने हाईकोर्ट में केविएट दायर कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति, मकान मालिक विरोध करेगा तो भी उसकी बात का कोई मायना नहीं रहेगा।
मास्टर प्लान के तहत बड़ा गणपति चौराहे से लेकर शंकरगंज गोल मंदिर तक सड़क को सौ फुट चौड़ा बना दिया गया है। अब करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा जिंसी शंकरगंज चौराहा से नगर निगम देवासघाट पुल तक चौड़ा किया जाना है।
इसका काम भी हफ्तेभर में शुरू किया जा सकता है। लोगों का विरोध भी धीरे-धीरे खत्म हो गया है क्योंकि सड़क सौ फुट चौड़ी होने से मकानों की कीमतें बढ़ेगी। डेढ़ से दो गुनी तक होगी इसलिए समझदार लोगों ने तो विरोध खत्म कर दिया है।
नगर निगम ने भी सड़क चौड़ी करने व ट्रैफिक सुधारने के लिए कमर कस ली है। महात्मा गांधी मार्ग को साठ फुट चौड़ा करने का काम एक महिने में पूरा होने की उम्मीद है। वैसे ही महात्मा गांधी मार्ग पर ट्रैफिक शुरू होगा। सुभाष मार्ग पर तोड़फोड़ शुरू कर दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।