मेडिकल स्टूडेंट आत्महत्या : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन और दो सीनियर छात्रों पर केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर क्राइम. इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र चेतन पाटीदार की मौत के मामले में खुड़ैल थाना पुलिस ने कॉलेज के डीन जीएस पटेल और तृतीय वर्ष के दो छात्रों रोमिल सिंह व दुर्गेश हाड़ा पर गुरुवार को केस दर्ज किया है। इससे पहले पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र चेतन पाटीदार ने कॉलेज व होस्टल में रैगिंग से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। एक माह पहले ही कालेज में एडमिशन लेने वाला चेतन मौत से एक दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आया था।
समाज के लोगों ने सीनियर छात्र और डीन पर केस दर्ज करने की मांग। पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने समाज के लोग डटे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने सीनियर छात्र ऋषभ भदौरिया और दुर्गेश हाड़ा पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया था । इन पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।